{"_id":"6a7440bc98b4c1364b064ffd","slug":"body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-neem-tree-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिकंदराराऊ में युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिकंदराराऊ में युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने
Thu, 06 Aug 2026 01:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:38 PM IST
सार
नगला भूड़ गांव में सत्यपाल का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। उसने अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पिता ने कोतवाली में आत्महत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
मृतक सत्यपाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली के नगला भूड़ गांव में 6 अगस्त सुबह 8:30 बजे एक 27 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। युवक ने अंगौछे से गले में फंदा लगाया था। गांव के लोगों ने सत्यपाल पुत्र विजयपाल का शव गांव के बाहर एक खेत में देखा।
विज्ञापन
खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अगसोली पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल शिवकुमार के अनुसार, मृतक सत्यपाल 27 वर्ष का था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता ने कोतवाली में आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अगसोली पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शिवकुमार ने बताया कि युवक की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन