{"_id":"6a73a5df5b547679c007d410","slug":"preparations-for-the-lakkhi-mela-of-shridauji-maharaj-begin-hathras-news-c-56-1-sali1016-152365-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां शुरू
Thu, 06 Aug 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 सितंबर से शुरू हो रहे इस मेले की तैयारियों का बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में जलनिकासी, स्वच्छता व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सुविधा और आस्था का सम्मान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि वे लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और जल निगम से समन्वय बनाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराएं। इसके अलावा समूचे मेला परिसर में नगर पालिका परिषद एवं पंचायतराज विभाग को स्वच्छता, शौचालय और शुद्ध पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि मेले में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। विद्युत अधिकारियों से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर व उच्च क्षमता के जनरेटर लगवाने, पृथक चेंजओवर व्यवस्था विकसित करने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया है।
डीएम ने कहा कि मेले में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व अनुमति प्राप्त होने के साथ-साथ निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। मेलाधिकारी एसडीएम सदर ने बताया कि इस बार भी मेले में भव्य दंगल, कवि सम्मेलन, संगीत सम्मेलन, मुशायरा, लाफ्टर शो समेत कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।