{"_id":"6994d82e64c3c4b1840cffe8","slug":"lineman-returning-after-collecting-revenue-was-beaten-up-hathras-news-c-64-1-sali1007-102674-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राजस्व वसूली कर लौट रहे लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राजस्व वसूली कर लौट रहे लाइनमैन को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अमरपुर से राजस्व वसूली कर लौट रहे बिजली निगम के लाइनमैन को तीन लोगों ने पीट दिया। आरोपी बिजली का कनेक्शन काटे जाने से नाराज थे। पिटाई के दौरान लाइनमैन के पास रखे राजस्व वसूली के 10 हजार रुपये भी गिर गए।
विद्युत उपकेंद्र पटाखास पर तैनात लाइनमैन बिंटू सिंह निवासी गांव दऊदा ने कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा है कि वह सोमवार को गांव अमरपुर में राजस्व वसूली करने गए थे। वहां उन्होंने कुछ बिजली कनेक्शन काटे और 10 हजार रुपये की वसूली की थी। शाम करीब चार बजे जब वह अमरपुर से पटाखास बिजलीघर लौट रहे थे, तो सादाबाद रोड पर गेस्ट हाउस से आगे नदिया के पास अमरपुर गांव के तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। लाइनमैन का आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के हैं और उन्होंने भविष्य में गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।
Trending Videos