{"_id":"6994d675b6ea31e6e9057d1b","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-due-to-monkey-attack-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102644-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंदरों की घुड़की से छत से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंदरों की घुड़की से छत से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू में बंदरों की घुड़की से एक महिला छत से गिर कर बुरी तरह घायल हो गई। परिजन आनन फानन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया।
सोमवार को बांधनू की गुड्डी देवी (50) पत्नी बलवीर किसी काम से अपनी छत पर गईं थीं। कुछ ही देर में बंदरों का समूह छत पर आ गया और गुड्डी देवी को घुड़की देने लगा। गुड्डी देवी बंदरों की घुड़की से डरकर छत की दूसरी तरफ जा रहीं थीं, तभी वह छत से सिर के बल पक्की सड़क पर नीचे गिर गई। उनके गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर दौड़े।
सड़क पर गुड्डी देवी को बेहोशी की हालत में देखकर उनकी चीखें निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायल महिला को लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। मृतका ने अपने पीछे चार बेटियों एवं दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ा है।
मृतका के पति बलवीर ने बताया कि गांव में बंदरों का खौफ है, लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गांव नहीं आता है। बंदरों के खौफ से लोग परेशान हैं। बंदर फसलें भी उजाड़ रहे हैं।
Trending Videos