{"_id":"6a3d95ab77b06976d60cea7c","slug":"loco-pilot-falls-ill-hospitalized-hathras-news-c-56-1-hts1003-150489-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोको पायलट की बिगड़ी तबीयत, कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोको पायलट की बिगड़ी तबीयत, कराया भर्ती
Fri, 26 Jun 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मालगाड़ी के लोको पायलट। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक मालगाड़ी के लोको पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर स्टेशन प्रशासन में खलबली मच गई।
लोको पायलट को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बिहार के मोतिहारी निवासी लोको पायलट किशोर कुनाल पुत्र हरिनंदन मालगाड़ी लेकर हाथरस किला स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
बताया जा रहा है कि लगातार और निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी किए जाने के कारण उन्हें शारीरिक परेशानी हुई, जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने लोको पायलट को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है। स्टेशन प्रशासन ने बताया कि चालक की तबीयत खराब होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई और उनकी देखभाल की जा रही है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलट का अपना एक फोरम होता है, उस फोरम पर अगर उन्होंने अपनी बात रखी होगी तो निश्चित रूप से सुनवाई होनी चाहिए। बाकी मामले की जानकारी की जाएगी।