{"_id":"6a3e450fee000e0967014c23","slug":"cm-yogi-adityanath-program-in-hathras-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: जानिए 28 जून को हाथरस में कितनी देर रुकेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: जानिए 28 जून को हाथरस में कितनी देर रुकेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
Fri, 26 Jun 2026 02:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
प्रशांत भारती, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
प्रशांत भारती, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को सुबह 11:20 बजे हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार, सीएम योगी हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। इस दौरान वे जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को सुबह 11:20 बजे हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सीएम योगी ठीक 1 घंटे तक (सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) हाथरस में विकास कार्यों की सौगात देने और जनसभा को संबोधित करने के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे
विज्ञापन
यह है पूरा कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे - 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ से प्रस्थान - कार द्वारा
सुबह 10:20 बजे - अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ आगमन व प्रस्थान - राजकीय वायुयान द्वारा
सुबह 11:00 बजे - खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन
सुबह 11:05 बजे - खेरिया एयरपोर्ट, आगरा से प्रस्थान - राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा
सुबह 11:20 बजे - हेलीपैड-सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, हाथरस आगमन सुबह
11:25 बजे - हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान - कार द्वारा
सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 - सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया (हाथरस): विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा - मुख्य कार्यक्रम
दोपहर 12:30 बजे - कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान - कार द्वारा
दोपहर 12:40 बजे - हेलीपैड-सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, हाथरस से प्रस्थान - राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा
दोपहर 12:55 बजे -- खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन और तुरंत प्रस्थान - कार द्वारा
दोपहर 01:00 बजे - आयुक्त सभागार, आगरा आगमन
दोपहर 01:00 से 02:15 - लोनिव (आगरा मंडल) के पुराने व नए कार्यों की समीक्षा एवं बैठक
दोपहर 02:15 से 02:45 - आरक्षित समय
दोपहर 02:45 से 03:45 - मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा -हाई-लेवल बैठक |
शाम 03:45 बजे - आयुक्त सभागार, आगरा से प्रस्थान कार द्वारा
शाम 03:55 बजे - खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन
शाम 04:00 बजे - खेरिया एयरपोर्ट, आगरा से प्रस्थान राजकीय वायुयान द्वारा
शाम 04:40 बजे - अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ आगमन
शाम 04:45 बजे - अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कार द्वारा
शाम 05:05 बजे - 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ वापसी