सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man shoots himself in the head and ends his life following a dispute with his wife.

Hathras News: पत्नी से विवाद के बाद सिर में गोली मारकर जान दी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Man shoots himself in the head and ends his life following a dispute with his wife.
लालू का फाइल फोटो। - फोटो : Family
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित गांव रामपुर जट्टारी में बुधवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद लालू (35) ने खुद को कमरे में बंद कर तमंचे से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले लालू ने साले को फोन कर कहा था कि यह तेरी मेरी आखिरी बातचीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




लालू खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करते थे। बुधवार की सुबह पत्नी आशा देवी ने उन्हें सोते से जगाया। इसी बात पर उनका पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने उन्हें चाय बनाकर दी। चाय पीने के पश्चात वह गुस्से में बड़बड़ाते हुए अपने कमरे में चले गए। अंदर जाकर दरवाजा बंद कर साले से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान लालू ने कमरे में रखा तमंचा उठाया और सिर से सटाकर गोली मार ली। घायल लालू कमरे में पड़े बेड पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर लालू लहूलुहान पड़े थे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पत्नी आशा देवी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके पति ऐसा कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos




मृतक की ससुराल हसायन क्षेत्र के गांव इटर्नी में है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed