{"_id":"6a0e26e2ea701e6c900914ba","slug":"cgst-team-raids-satya-traders-summons-them-with-documents-hathras-news-c-2-gur1004-978530-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सत्या ट्रेडर्स पर सीजीएसटी टीम का छापा, दस्तावेज संग बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सत्या ट्रेडर्स पर सीजीएसटी टीम का छापा, दस्तावेज संग बुलाया
विज्ञापन
जस्ते की सिल्ली कारोबारी अभिषेक बंसल के घर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईटीआई रोड स्थित जस्ते की सिल्ली का कारोबार करने वाली प्रमुख फर्म सत्य ट्रेडर्स पर बुधवार को सीजीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई व्यापारी के घर अशोक नगर पर भी की गई। इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में अफरा मच गया। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद व्यापारी का दावा है कि उनके स्टॉक और कागजातों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
सीजीएसटी विभाग की टीम ने सत्या ट्रेडर्स के खरीद-बिक्री से जुड़े सभी अहम दस्तावेजों की सघन जांच की। टीम ने दुकान में मौजूद माल का मिलान स्टॉक रजिस्टर से कराया। फर्म संचालक अभिषेक बंसल के अनुसार, जांच के दौरान सभी कागजात पूरी तरह सही और वैध पाए गए, जिसके चलते विभाग द्वारा किसी भी सामान या दस्तावेज को सीज (जब्त) नहीं किया गया है। अधिकारियों ने फर्म संचालक को दो जून को आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
सत्य ट्रेडर्स पर छापे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी तुरंत मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों की एकजुटता और सहयोग के बीच पूरी जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से घनश्याम दास जैन, गोपाल बाबू, ताहिर भाई, मुशिद आलम, आशीष बंसल, प्रवीण वार्ष्णेय और शैलेंद्र वार्ष्णेय सहित कई स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सत्या ट्रेडर्स के यहां जांच के लिए टीम पहुंची थी, व्यापारी के अशोक नगर स्थित आवास पर भी टीम पहुंची। यहां पर विभाग को कुछ भी ऐसा नहीं मिला है कि जिस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत हो। व्यापारी विभाग आकर आपने दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। - फ्रांसिस डॉल्टन फोर्ट, सहायक उपायुक्त, सीजीएसटी

Trending Videos