{"_id":"699859439ecc7777c805ab0e","slug":"mother-and-son-beaten-up-over-money-dispute-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रुपयों के विवाद में मां-बेटे को पीटा, एससी-एसटी एक्ट में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रुपयों के विवाद में मां-बेटे को पीटा, एससी-एसटी एक्ट में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
चार भैंस आरोपी लेकर गए थे और रुपया घर से देने के लिए कहा था। मां-बेटा घर रुपये लेने गए तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां-बेटे को पीट दिया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भैंस के रुपये के विवाद में मां-बेटे को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एसटी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
सहपऊ के गांव रामपुर निवासी कांता देवी उर्फ मुन्द्रा देवी पत्नी राजबहादुर की थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 13 अप्रैल 2025 को उसकी चार भैंस जिसकी कीमत 2.45 लाख रुपये थी, उनको देवेन्द्र गौतम, दीपू गौतम एवं अर्जुन गौतम निवासी गौतम कॉलोनी सादाबाद लेकर गए थे और उक्त रुपया घर से देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह और उसके पुत्र चिंटू उनके घर रुपये लेने गए तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उससे एवं उसके पुत्र को पीट दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।