{"_id":"69981933f16994a9210817e1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-dumper-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: सिकंदराराऊ में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: सिकंदराराऊ में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पहली दुर्घटना सिकंदराराऊ के जीटी रोड पर 20 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे हुई। दूसरी दुर्घटना दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जीटी रोड पंत चौराहे के पास हुई। दोनों हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 20 फरवरी को 400 मीटर दायरे में तीन घंटे के अंतराल में दो युवकों की मौत हो गई। हादसोें से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos
पहली दुर्घटना सिकंदराराऊ के जीटी रोड पर 20 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे हुई। गाड़ियों की मरम्मत का कार्य करने वाले लाला का नगला निवासी मुनीष (38) प्रतिदिन की तरह घर से अपनी दुकान के लिए पैदल निकले थे। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे, तभी एटा की तरफ जा रहा हाईवे निर्माण कार्य में लगा एक डंपर पीछे से तेज रफ्तार में आया तथा मुनीष को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष सड़क पर गिर गए और उनके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए कोतवाली के पास डंपर को पकड़ लिया।
दूसरी दुर्घटना 20 फरवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जीटी रोड पंत चौराहे के पास हुई। 21 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम अमादापुर कासगंज अपनी बाइक से पंत चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।