सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Motorcyclist killed in collision with tempo; nephew injured.

Hathras News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with tempo; nephew injured.
ओमप्रकाश का फाइल फोटो। - फोटो : Family
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव वाहनपुर के निकट बुधवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में भतीजा घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
Trending Videos





सलेमपुर के रहने वाले ओमप्रकाश (40) पुत्र हरप्रसाद फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका 24 वर्षीय भतीजा कमल पुत्र मानपाल सिंह हिमाचल में फेरी लगाने का काम करता है। बुधवार को वह ट्रेन से हाथरस जंक्शन पहुंचा। ओमप्रकाश उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रास्ते में गांव वाहनपुर के निकट पीछे से आए टेंपो ने बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। टेंपो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही ओमप्रकाश सिर के बल सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।


एसओ ललित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed