{"_id":"69f7722deb2481587c06db8f","slug":"mx-loader-runs-over-a-woman-crossing-the-road-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: सड़क पार कर रही महिला को मैक्स लोडर ने रौंदा, हादसे में हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: सड़क पार कर रही महिला को मैक्स लोडर ने रौंदा, हादसे में हुई मौत, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 03 May 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला दुकान खोलने के लिए जा रही थीं। सड़क पार करते समय अलीगढ़ की ओर से आ रही मैक्स लोडर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह कई फीट उछल गईं और सड़क पर जा गिरीं।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के अलीगढ़ रोड पर 3 मई की सुबह सड़क पार कर रही महिला की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Trending Videos
शहर के चमन विहार की रहने वाली प्रेमलता देवी (55) कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास दुकान करती थीं। मंडी के सामने ही कॉलोनी में उनका घर है। रविवार की सुबह रोजाना की तरह वह दुकान खोलने के लिए जा रही थीं। सड़क पार करते समय अलीगढ़ की ओर से आ रही मैक्स लोडर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह कई फीट उछल गईं और सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद गाड़ी चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
