फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Perilous path for Shiva devotees: 10 potholes in an 800-meter stretch, a journey fraught with difficulties.

Hathras News: खतरों से भरी शिवभक्तों की डगर, 800 मीटर में 10 गड्ढे, मुश्किलों भरा सफर

Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Perilous path for Shiva devotees: 10 potholes in an 800-meter stretch, a journey fraught with difficulties.
मधुगढ़ी पेट्रोल पंप के निकट पाइपलाइन फटने से हुआ गड्ढा। संवाद - फोटो : Samvad
कांवड़ियों के कदम सड़क पर हैं, लेकिन रास्ता खुद उनके लिए खतरा बना हुआ है। मथुरा रोड पर गुलाब बाग से तालाब चौराहे के बीच महज 800 मीटर के सफर में करीब 10 बड़े और खतरनाक गड्ढे खुले पड़े हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर बढ़ी आवाजाही के बीच ये गड्ढे वाहन चालकों और पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए हादसे का सबब बन सकते हैं। जरा सी चूक और संतुलन बिगड़ा तो गंभीर दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी ने खोदकर छोड़े गड्ढे
मथुरा रोड पर टेलीकॉम कंपनी गड्ढे खोदकर छोड़ कर चली गई है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। गुलाब बाग से इगलास अड्डा तक सड़क में कई गड्ढे हैं। इनमें पंजाबी कॉलोनी के सामने वाला गड्ढा करीब तीन फीट गहरा है। आधा फुटपाथ सड़क से ऊंचा है, जहां पेड़ लगे हैं। आधा फुटपाथ सड़क तक समतल है। इसी पर गड्ढे हैं। दो महीने से अधिक समय से ये गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन




जगह-जगह फट रहीं पेयजल पाइपलाइन

मथुरा रोड पर अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन पिछले 10 दिनों में चार जगह पर फट चुकी है। पहले इगलास अड्डा पर बिजली दफ्तर के सामने बड़ा गड्ढा हो गया था। इसके बाद मधुगढ़ी पर पेट्रोल पंप के बगल में डेयरी के सामने दो जगह से पाइप लीकेज हुई थी। अब पेट्रोल पंप के दूसरी ओर मोटर मैकेनिक की दुकानों के आगे पीने का पानी जमीन से बाहर सड़क पर बह रहा है। यहां गहरा गड्ढा हो चुका है, जिसमें फंसकर अब तक दो बाइक सवार गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में बढ़ जाता है हादसे का खतरा

मथुरा रोड पर वाहनों की आवाजाही दिनभर रहती है। किनारे गड्ढे होने के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी गंभीर है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई न देने पर बाइक या स्कूटी सवार सीधे इनमें गिर सकते हैं।






पानी लीकेज से बने गड्ढों के लिए ये जिम्मेदार

विभाग : नगर पालिका परिषद हाथरस

अधिकारी : अधिशासी अधिकारी





टेलीकॉम कंपनी के गड्ढों के लिए ये जिम्मेदार

विभाग : लोक निर्माण विभाग

अधिकारी : अधिशासी अभियंता राजीव कुमार



पूर्व में पानी के लीकेज ठीक कराए गए हैं। फुटपाथ भी दुरुस्त कराए गए थे। दोबारा लीकेज की शिकायत मिली है। जलकल विभाग की टीम को इन्हें दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। रविवार तक समस्या दूर हो जाएगी।

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस





सड़क में गड्ढों के बारे में पता कर उन्हें ठीक कराया जाएगा। जिम्मेदार कंपनी से भी जवाब तलब किया जाएगा।
-संजीव वर्मा, एक्सईएन लोनिवि





मथुरा रोड पर इन स्थानों पर गड्ढे

-गुलाब बाग के सामने फुटपाथ पर (टेलीकॉम कंपनी द्वारा)

-प्राइवेट अस्पताल के सामने (टेलीकॉम कंपनी द्वारा)

-रामनगर कॉलोनी के सामने दो गड्ढे (टेलीकॉम कंपनी द्वारा)

-मधुगढ़ चौराहा से 15 मीटर आगे (टेलीकॉम कंपनी द्वारा)

-हीरालाल क्वार्टर मोड़ पर।

-डाकखाना वाली गली से पहले और गली के मोड़ पर।

-मधुगढ़ी मार्ग पर सार्वजनिकल शौचालय के सामने।

-पेट्रोल पंप के बगल में मोटर मिस्त्री की दुकान के सामने।

-तालाब चौराहा शराब की दुकान से आगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed