{"_id":"6a22c5d0f66695f94f0d79a1","slug":"report-filed-in-bike-unknown-vehicle-accident-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक-अज्ञात वाहन टक्कर में युवक की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, वाहन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक-अज्ञात वाहन टक्कर में युवक की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, वाहन की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग घायल भी हुए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और वाहन की तलाश की जा रही है।
सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ के एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट 29 मई की सुबह सवा 11 बजे हुए बाइक और अज्ञात वाहन दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की जा रही है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुनील सिंह निवासी गांव गड़िया दिल्ला अख्वेलपुर मलबा जिला हरदोई ने कहा है कि 29 मई की सुबह उनका चचेरा भाई महेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ बाइक से अपने गांव से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह गांव मुगलगढ़ी के समीप पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने पटरी पर पहले से खड़े माजिद, रियाजुद्दीन, विशाल सिंह को भी टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महेंद्र सिंह को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और वाहन की तलाश की जा रही है।