फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad double murder main accused arrested

सादाबाद डबल मर्डर: हत्या का मुख्य आरोपी गौरव गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद, तीन पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

Fri, 02 Oct 2026 04:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 04:41 PM IST
सार

26/27 सितंबर की रात को मोहल्ला इस्लामनगर में शमसुद्दीन और समीना की उनके मकान की पहली मंजिल पर हत्या की गई थी। हत्या धारदार और नुकीले हथियारों से की गई थी। मामले में मृतक की दूसरी पत्नी सीमा और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Sadabad double murder main accused arrested
हत्या का मुख्य आरोपी गौरव सिकरवार गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

सादाबाद में पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो की सनसनीखेज हत्या का मुख्य आरोपी गौरव सिकरवार गिरफ्तार हो गया है। एसओजी और थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, पीली धातु के आभूषण और छह हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना में शामिल दो अभियुक्तों व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।  

विज्ञापन


26/27 सितंबर की रात को मोहल्ला इस्लामनगर में शमसुद्दीन और समीना की उनके मकान की पहली मंजिल पर हत्या की गई थी। हत्या धारदार और नुकीले हथियारों से की गई थी। वारदात के दौरान घर की अलमारी और बक्सों को खंगालकर आभूषण, नकदी और एक घड़ी भी लूट ली गई थी। मृतक के भाई शेर मोहम्मद की तहरीर पर 27 सितंबर को अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की सात टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: बरसाती पहन दो बाइक पर आए चार युवकों ने किया दंपती का कत्ल, संतान न होने पर की दूसरी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार
30 सितंबर को एसओजी टीम और सादाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मुख्य सूत्रधार गौरव सिकरवार का नाम सामने आया। गौरव सिकरवार पुत्र लाल सिंह सिकरवार आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का निवासी है।
यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: पूर्व सैन्य कर्मी और पत्नी का कत्ल, दूसरी पत्नी पर शक; पांच माह पहले इसलिए हुआ था विवाद
मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना में शामिल आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। 30 सितंबर को प्रत्येक आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया। 25,000 रुपये का इनामी मुख्य आरोपी गौरव सिकरवार को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी थाना क्षेत्रान्तर्गत सरौठ बम्बा से हुई।
यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: दूसरी पत्नी के घर तक पहुंचा डॉग स्क्वॉड, मदरसा पहुंचकर ठिठका; परिचित ने खोला दरवाजा!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed