सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strengthen the organization and workers should be prepared for the upcoming elections: Devendra

संगठन को मजबूत बनाएं और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : देवेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 06 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization and workers should be prepared for the upcoming elections: Devendra
सपा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता और पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय हाथरस रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन में रविवार को पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सपा के सहपऊ ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व विधायक ने सभी से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्ववान किया।
Trending Videos



पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को न तो किसानों की चिंता है और न ही आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार है। आलू किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक ने नोटबंदी के फैसले को भी गलत ठहराते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश को जातिवाद के आधार पर बांटने का काम किया है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा समरसता और भाईचारे की राजनीति करती रही है।


पूर्व विधायक ने कहा कि सादाबाद और मुरसान के कार्यकर्ता सम्मेलन होने के बाद वह गांव-गांव घर जाकर पार्टी की रीतियों-नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। सम्मेलन को पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, राकेश बघेल, जैनुद्दीन चौधरी, मोंटू चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में देवा लाला, मनोज यादव, साकेत ठेंनुआ, वीरेंद्र कुशवाह, कैलाश ठेंनुआ, रवि पहलवान, रानू सिसौदिया, भगत सिंह प्रधान, रजत अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, केके प्रधान, गोलू प्रधान, विपिन यादव, दीपक यादव, बागड़वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed