सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student dies after sudden deterioration in health.

Hathras News: अचानक तबीयत बिगड़ने से छात्रा की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Student dies after sudden deterioration in health.
 छात्रा आरु​​षि का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला काठ में बुधवार सुबह कॉलेज जाने की तैयारी कर रही 15 वर्षीय छात्रा आरुषि चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आरुषि शिक्षामित्र ओमप्रकाश की पुत्री थी और कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।
Trending Videos



बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे आनन-फानन पहले एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छात्रा की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed