फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students protest against the dismantling of the cricket pitch

Hathras News: ट्रैक्टर से क्रिकेट पिच तोड़ी, छात्रों और चालक के बीच हुई नोकझोंक, पहुंची पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
सार

छात्रों ने बताया कि वे इसी मैदान में नियमित रूप से खेल अभ्यास करते हैं। स्थानीय युवकों ने आपसी सहयोग से सीमेंट व बजरी लगाकर यहां पक्की क्रिकेट पिच तैयार कराई थी। सोमवार को एक व्यक्ति ट्रैक्टर से पिच को तोड़ने पहुंचा, जिसका छात्रों ने विरोध किया।

विज्ञापन
Students protest against the dismantling of the cricket pitch
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान कस्बा स्थित जीएसएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार दोपहर क्रिकेट की पक्की पिच को ट्रैक्टर से तोड़ने का छात्रों ने विरोध किया। इस दौरान छात्रों और ट्रैक्टर चालक के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से चला गया।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि वे इसी मैदान में नियमित रूप से खेल अभ्यास करते हैं। स्थानीय युवकों ने आपसी सहयोग से सीमेंट व बजरी लगाकर यहां पक्की क्रिकेट पिच तैयार कराई थी। सोमवार को एक व्यक्ति ट्रैक्टर से पिच को तोड़ने पहुंचा, जिसका छात्रों ने विरोध किया। घटना की सूचना विद्यालय प्रबंधन ने एसडीएम सदर को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वहां से जा चुका था। पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यदि यह मैदान पहले से खेल मैदान के रूप में उपयोग हो रहा है तो नियमानुसार इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।दूसरी ओर, विमला देवी पत्नी नेत्रपाल सिंह, निवासी ब्लॉक रोड, मुरसान (मूल निवासी ग्राम मस्या खुर्द, पोस्ट सादाबाद) ने दावा किया है कि संबंधित कुछ हिस्से की भूमि उनकी निजी संपत्ति है, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यह तहसील हाथरस के मौजा नगला शीशम, परगना मुरसान में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उनकी भूमि के स्वरूप में अवैध रूप से बदलाव कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह का कहना है कि विद्यालय के खेल मैदान में किसी प्रकार का व्यवधान किया जा रहा है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed