{"_id":"6a45865a5ee9ce57d0073273","slug":"tet-at-10-centres-starting-today-18600-candidates-to-appear-hathras-news-c-56-1-hts1003-150738-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज से 10 केंद्रों पर टीईटी, 18,600 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज से 10 केंद्रों पर टीईटी, 18,600 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Thu, 02 Jul 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में टीईटी की तैयारी करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का तीन दिवसीय आयोजन बुधवार से जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगा। तीन दिन में कुल पांच पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 18,600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक पाली में 3,720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को होगा।
दो और तीन जुलाई को सुबह और शाम दो-दो पालियों में परीक्षा होगी, जबकि चार जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।