पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waterlogging after rain compounds the trouble.

Hathras News: बारिश के बाद जलभराव ने बढ़ाई आफत

Thu, 02 Jul 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging after rain compounds the trouble.
सिकंदराराऊ के एक मोहल्ले में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बे में बुधवार की सुबह आठ बजे से नौ बजे तक हुई मानसून की पहली बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खासकर नगर के बारहसैनी मोहल्ला, नयागंज बाजार, मटकोटा और नौरंगाबाद में हालात भयावह रहे, जबकि पालिका ने पहले ही नालों की बेहतर सफाई का दावा किया था। उधर, पंत चौराहे पर निर्माणाधीन सीसी रोड के कारण हाथरस रोड पर लगाया गया मिट्टी का बंधा बारिश में धंस गया, जिससे सड़क पर कीचड़ हो गया और राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिकाध्यक्ष मुशीर अहमद का कहना है कि नालों की सफाई होने से जल्दी पानी की निकासी हो गई। अगली बारिश से पहले जलनिकासी के और बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed