सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traditional bomb playing enthralled the audience.

Hathras News: पारंपरिक बम वादन ने बांधा समां

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Traditional bomb playing enthralled the audience.
गांव धूमरा में आयोजित पारंपरिक फूलडोल मेले में बम बजाते ग्रामीण। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धूमरा में रविवार दोपहर को ग्रामसभा द्वारा फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक बम (नगाड़ा) वादन भी किया गया।
Trending Videos

मेले में हुई नाल उठाओ प्रतियोगिता में प्रिंस चौधरी ने पहला तथा दुष्यंत मालान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मोंगरी उठाई प्रतियोगिता में एक क्विंटल 20 किलो की मोंगरी उठाकर शिवाला के मोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। रागिनी कलाकार रैनू चौधरी, नीतू भाटी, सुनील चौहान और कुंजबिहारी की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह, चेयरमैन संजय शर्मा रहे। इससे पहले गांव हजियापुर, कीलपुर, तकीपुर, गढ़ी नगला श्यौरान और गोरोला में भी फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतेंद्र चौधरी, देवेश मालान, विशाल चौधरी, प्रदीप चौधरी, अजीत गौड़, राकेश पांचाल, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed