{"_id":"69ad9e2aa879e7ff8b0bb63e","slug":"book-exhibition-at-raja-mahendra-pratap-singh-university-aligarh-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: यूनिवर्सिटी में होगी अंतरराष्ट्रीय मानक की लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय में शुरू हुई पुस्तक प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: यूनिवर्सिटी में होगी अंतरराष्ट्रीय मानक की लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय में शुरू हुई पुस्तक प्रदर्शनी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रकाशकों के विभिन्न विषयों की नवीनतम शैक्षणिक, शोधपरक और संदर्भ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है।
पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते वीसी प्रो एनबी सिंह
- फोटो : विवि
विज्ञापन
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानक की लाइब्रेरी होगी, जिसमें हजारों पुस्तकें होंगी। ये बातें शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कहीं ।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रकाशकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित नवीनतम शैक्षणिक, शोधपरक और संदर्भ पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। उन्होंने कहा कि किसी भी आधुनिक विश्वविद्यालय की पहचान उसकी समृद्ध और सुसज्जित लाइब्रेरी से होती है। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को एक आधुनिक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने कहा कि यह पुस्तक प्रदर्शनी तीन दिन तक होगी। इस अवसर पर कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उप कुलसचिव पवन कुमार आदि मौजूद रहे।