{"_id":"69b089761a49852dae0c8a18","slug":"mahmudpur-firing-incident-turns-out-to-be-fake-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102963-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फर्जी निकली महमूदपुर फायरिंग की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फर्जी निकली महमूदपुर फायरिंग की घटना
विज्ञापन
डा प्रवेंद्र कुमार, अधीक्षक सीएचसी हरदुआगंज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की पुलिया पर चार दिन पहले कार सवारों पर हुई जानलेवा फायरिंग की घटना पुलिस जांच पड़ताल में फर्जी साबित हुई है। पुलिस ने खुद को गोली मारकर घायल करने वाले राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद किया है। आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। अन्य दो को भी आरोपी मनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ अतरौली राजीव कुमार ने बताया कि तालानगरी क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की 25 जुलाई 2025 को हत्या कर दी गई थी, जिसके वादी और मृतक सोनू के बड़े भाई देवेंद्र ने बीती छह मार्च को कार पर फायरिंग की सूचना दी। दो बाइक सवारों पर फायरिंग का आरोप लगाया। कहा कि कार में बैठा सोनू हत्याकांड का गवाह राहुल चौधरी गोली लगने से घायल हो गया।
बता दें कि सोनू हत्याकांड में उसके बड़े भाई देवेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस हेमू, दिनेश, लक्की, संजू, शिवा, योगेश और आकाश को जेल भेज चुकी है, इनकी जमानत न होने पाए, इसके लिए छह मार्च की घटना को अंजाम दिया गया था। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि क्वार्सी व हरदुआगंज में दो फेक गन शॉट के मामले सामने आए थे, दोनों का पुलिस ने खुलासा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।
Trending Videos