T20 World Cup: इंडिया की जीत पर देर रात तक झूमा हाथरस, आतिशबाजी कर मनाई खुशियां, बंटी मिठाई
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
टी 20 विश्व कप के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के मैच को हाथरसवासियों ने बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर देखा। भारत की जीत पर हाथरस में देर रात तक जश्न मनता रहा।
टी 20 विश्व कप में भारत की जीत पर आगरा रोड पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : संवाद
प्रशासन और निजी संगठनों ने मैच देखने का इंतजाम किया था। शहर में बुर्जवाला कुआं, भूरापीर चौराहा, औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह पार्क, आगरा रोड, मुरसान गेट व चामड़ गेट पर बड़ी एलईडी लाइटें लगाई गईं। हर चौके-छक्कों पर युवाओं का जोश हाई नजर आया। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराया सभी खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।