फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ujjain police conduct raid in online fraud case; young woman taken into custody.

Hathras News: ऑनलाइन ठगी में उज्जैन पुलिस की दबिश, हिरासत में ली युवती

Fri, 31 Jul 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 31 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ujjain police conduct raid in online fraud case; young woman taken into custody.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
ऑनलाइन गेम खेलकर रातों-रात अमीर और करोड़पति बनने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह पर मध्य प्रदेश पुलिस ने शिकंजा कसा है। उज्जैन में दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करते हुए उज्जैन पुलिस ने बृहस्पतिवार को हाथरस में दबिश दी। पुलिस टीम हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ खास से एक युवती को हिरासत में लेकर बृहस्पतिवार रात उज्जैन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर करती थी आकर्षित
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवती गिरोह की प्रमोटर बनी हुई थी। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी से ऑनलाइन गेम के लुभावने वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी और युवाओं को गेम में पैसे लगाने के लिए उकसाती थी। पुलिस के अनुसार इस ठगी के पीछे एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है। गिरोह के सदस्यों ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी, जिस पर लोगों से सट्टेबाजी व गेम के नाम पर पैसे निवेश कराए जाते थे। इसके साथ ही एक नेटवर्किंग कंपनी के जरिये चेन सिस्टम बनाकर लोगों को एक-दूसरे से जोड़ा जाता था और कम समय में करोड़पति बनने के फर्जी सपने दिखाए जाते थे।
विज्ञापन

कई लोग हुए शिकार, दर्ज हुआ मामला
शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर लोगों का विश्वास जीता जाता था, जिसके बाद वे बड़ी रकम लगा देते थे। इस तरह से मध्य प्रदेश के उज्जैन सहित कई इलाकों के लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठ लिए गए। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की शिकायत पर उज्जैन के संबंधित थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उज्जैन पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की लोकेशन ट्रैक की और स्थानीय हाथरस पुलिस के सहयोग से महौ खास गांव में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
उज्जैन पुलिस ने ठगी के मामले में हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दबिश दी थी। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के जरिये यहां पहुंची थी। युवती को हिरासत में लेकर गई है।
-अमित पाठक, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed