{"_id":"6a6c3063e5b5b892bb09247f","slug":"vande-mataram-before-the-national-anthem-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएम ने जारी किए निर्देश, कार्यक्रमों में अब राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएम ने जारी किए निर्देश, कार्यक्रमों में अब राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम
Fri, 31 Jul 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:50 AM IST
सार
राष्ट्रगीत का समय लगभग 3 मिनट 10 सेकंड और राष्ट्रगान का समय लगभग 52 सेकंड (संक्षिप्त रूप 20 सेकंड) निर्धारित है। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का सही पाठ और सटीक उच्चारण सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रगान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन व वादन को लेकर डीएम अतुल वत्स ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि यदि किसी कार्यक्रम या समारोह में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो राष्ट्रगीत को पहले गाया या बजाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में दिन का कार्य राष्ट्रगीत के सहगान से शुरू होगा। राष्ट्रगीत का समय लगभग 3 मिनट 10 सेकंड और राष्ट्रगान का समय लगभग 52 सेकंड (संक्षिप्त रूप 20 सेकंड) निर्धारित है।
विज्ञापन
राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का सही पाठ और सटीक उच्चारण सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। इसके लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्रामाणिक आलेख की मदद ली जा सकती है। इन दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन