सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar at hospital after woman death

Hathras News: महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल पर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर-कर्मचारी अस्पताल छोड़ भागे

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 23 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

बंटी देवी को जाह्नवी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया। अबॉर्शन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई तथा ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। उन्हें तत्काल यहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Uproar at hospital after woman death
जाह्नवी अस्पताल पर हंगामा करते परिजन, खड़े पुलिस कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने 23 अप्रैल सुबह सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित जाह्नवी हॉस्पिटल पर जमकर हंगामा किया। हंगामा देख डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पहुंच महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार कासगंज रोड के गांव निहालपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी बंटी देवी 31 मार्च को जाह्नवी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाई गई थी। उनको बताया गया कि उनके पेट में गांठ है, जबकि अन्य सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उनको अबॉर्शन के लिए लाया गया था। अबॉर्शन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई तथा ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तत्काल यहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर उनके शरीर में सेप्टिक फैलने की बात बताई गई। इलाज के दौरान 22 अप्रैल की रात  महिला निधन हो गया। मृतका के परिजनों का कहना है कि स्थानीय जान्हवी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसके पेट में आंतों में कैंची लग गई। जिससे उसकी आंतें कट गई, उसके बाद हुए सेप्टिक के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । 

मामले को लेकर कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया की अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं मिला है। सभी गायब हैं।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर भीड़ लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed