{"_id":"69f2660d4f7e6cd64f066565","slug":"video-of-suspended-lekhpal-accepting-money-goes-viral-again-hathras-news-c-56-1-sali1016-147877-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निलंबित लेखपाल का फिर वायरल हुआ रुपये लेने का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निलंबित लेखपाल का फिर वायरल हुआ रुपये लेने का वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कौंडरा में भू-विवाद के निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों में निलंबित चल रहे राजस्व कर्मचारी लेखपाल प्रेमपाल सिंह का एक और वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में लेखपाल एक युवक से खेत पर रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसके सामने आने से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को भी प्रेमपाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कमरे के अंदर रुपये लेते दिखाई दिए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ संजय सिंह ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच टीम गठित की थी। अभी उस मामले की जांच को सात दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि दूसरा वीडियो सामने आ गया।
बुधवार वायरल हुई वीडियो क्लिप में सफेद शर्ट और काली पैंट पहने, सिर पर सफेद गमछा बांधे व्यक्ति को एक युवक से रुपये लेते देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वही निलंबित लेखपाल प्रेमपाल सिंह हैं। एसडीएम संजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नई वीडियो क्लिप की उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। यदि वीडियो उपलब्ध कराया जाता है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos