सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Water is entering the Primary School in Nayabans.

Hathras News: प्राथमिक विद्यालय नयाबांस के अंदर पहुंच रहा पानी

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Water is entering the Primary School in Nayabans.
प्राथमिक विद्यालय नयावास के बाहर जमा पानी। संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले के नयाबांस स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर जमा गंदा पानी अब स्कूल परिसर के अंदर पहुंचने लगा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Trending Videos




विद्यार्थियों को पानी से गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभिभावक भी इससे चिंतित हैं। जलभराव के कारण बच्चों के गिरने और बीमार पड़ने का खतरा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके। एडीओ पंचायत केके गौतम ने बताया कि समस्या संज्ञान में लेेकर निस्तारण कराया जाएगा।




बच्चों को रोज गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका समाधान हो।
-चंद्रपाल निवासी गांव नयाबांस।


जलभराव का गंदा पानी अब स्कूल के अंदर तक आने लगा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जल्द समाधान होना जरूरी है।
-सावित्री देवी निवासी गांव नयाबांस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed