सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women protest against smart meters

Smart prepaid meter: महिलाओं का फूटा गुस्सा, घर से स्मार्ट मीटर उखाड़े बिजलीघर पर फेंके

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 03 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

स्मार्ट मीटर का विरोध जारी है। हाथरस के नगला भीम, कलवारी और गिजरौली की महिलाएं अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सिर पर रखकर गिजरौली ग्रामीण विद्युत घर पहुंचीं और वहां मीटर फेंककर चली गईं।

Women protest against smart meters
गिजरौली में स्मार्ट मीटर लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को गिजरौली क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नगला भीम, कलवारी और गिजरौली की महिलाएं अपने-अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सिर पर रखकर गिजरौली ग्रामीण विद्युत घर पहुंचीं और वहां मीटर फेंककर विरोध जताया।

Trending Videos


महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चल रहे हैं, जिससे कुछ ही दिनों में रिचार्ज खत्म हो जाता है और अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। उन्होंने पुराने मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि जहां पहले 300-400 रुपये महीने का खर्च होता था, अब दो-तीन हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। रिजार्च कराने के बाद पता ही नहीं चलता कि रुपये कहां गए, बिजली काट दी जाती है। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर समाधान निकाला जाएगा।

Women protest against smart meters
स्मार्ट मीटर सिर पर रखकर ले जाती महिलाएं, बिजली घर पर मीटर फेंके - फोटो : संवाद

पहले हमारे बिल नियंत्रित रहते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद कुछ ही दिनों में रिचार्ज खत्म हो जाता है। हम इतने महंगे बिजली खर्च को वहन नहीं कर सकते। - मिथलेश देवी, उपभोक्ता
बिना जानकारी और समझाए मीटर बदल दिए गए। अब हर समय डर रहता है कि कब बिजली चली जाए। कितने रुपये का भी रिचार्ज करा दो, लेकिन बिजली कट जाती है। ऐसे मीटर हमें नहीं चाहिए। - मुन्नी देवी, उपभोक्ता
हम मजदूरी कर घर चलाते हैं, बार-बार रिचार्ज कराना मुश्किल है। पुराने मीटर ही सही थे। इस तरह के मीटर इतने तेज चल रहे हैं कि कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली के बिल में जा रहे हैं। - पूनम शर्मा, उपभोक्ता। 
कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरी में हमें यह कदम उठाना पड़ा। तीन हजार रुपये का बिल दे रहे हैं, फ्रिज कूलर नहीं है। फिर भी इतना बिल आ रहा है। - असरो बेगम, उपभोक्ता।


स्मार्ट मीटर के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
गौरतलब है कि एक दिन पहले शनिवार को नवीपुर क्षेत्र में भी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम लगाया था। वहीं, दूसरी ओर हाथरस जंक्शन के भोपतपुर व सिकंदराराऊ में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। 

यह है जनपद में स्मार्ट मीटर की स्थिति

  • 2.70 लाख कुल संयोजन हैं जनपद में घरेलू
  • 1.45 लाख कुल संयोजनों पर लगाए जा चुके हैं स्मार्ट मीटर।
  • 1.41 लाख स्मार्ट मीटर को किया जा चुका है प्रीपेड
  • 04 हजार स्मार्ट मीटर को अभी तक नहीं किया गया है प्रीपेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed