फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   0rai orai news

Jalaun News: 32 लाख से होगी तीन किलोमीटर की सड़क की विशेष मरम्मत

Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
0rai orai news
उरई। बगिया से अटरिया गांव को जोड़ने वाले तीन किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सड़क पर करीब एक हजार से अधिक गड्ढे होने से लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। अब 32 लाख रुपये से मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या से जल्द निजात मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन


नसीरपुर और अटरिया गांवों को को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता और भी जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब विशेष मरम्मत की जानकारी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बदहाल सड़क से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रामीण सतपाल सिंह, सोनू और मनोज ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि 32 लाख रुपये से विशेष मरम्मत होने की जानकारी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग को जल्द गड्ढामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed