फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Asphalting slows down highway traffic; five-hour traffic jam.

Jalaun News: डामरीकरण ने रोकी हाईवे की रफ्तार, पांच घंटे जाम

Thu, 15 Oct 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Asphalting slows down highway traffic; five-hour traffic jam.
फोटो - 03 कालपी में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
कालपी। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे-27 पर डामरीकरण कार्य के चलते दो दिनों से यातायात व्यवस्था बेपटरी है। जोल्हूपुर से कालपी के बीच एक लेन बंद होने से दोनों तरफ के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है। इससे कालपी बाईपास, कदौरा मोड़ और जोल्हूपुर मोड़ पर दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग रही हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक जाम के हालात बने रहे। इसमें सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक फंसी रही। यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-27 पर हाईवे प्राधिकरण की ओर से जोल्हूपुर से कालपी के बीच सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने एक तरफ की पूरी लेन बंद कर दी है। दूसरी लेन से दोनों दिशाओं के वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है। यातायात का दबाव बढ़ने और वाहनों को नियंत्रित करने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह से देर रात तक वाहन रेंगते रहते हैं। कई बार दस मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे तक लग रहा है।
विज्ञापन


एंबुलेंस फंसी, मरीज की बढ़ी परेशानी

बुधवार को जाम में गंभीर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। चालक ने हूटर बजाकर रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के कारण उसे निकलने की जगह नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला जा सका। जाम में स्कूल बसें, यात्री वाहन और जरूरी काम से निकले लोग भी फंसे रहे। भीषण गर्मी में यात्रियों को वाहनों के भीतर बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना बोर्ड और संकेतक तक नहीं लगाए

लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत जरूरी है, लेकिन इसके साथ यातायात के सुचारु संचालन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। आरोप है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सूचना बोर्ड, मार्ग परिवर्तन के संकेतक और यातायात नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए हैं। रात में रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतकों की कमी से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ट्रक चालक सुनील कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे कानपुर से निकला था, लेकिन कालपी पहुंचने पर करीब तीन घंटे तक जाम में फंसा रहा। स्थानीय व्यापारी रामकिशोर गुप्ता ने कहा कि हाईवे पर जाम के कारण दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क से उड़ती धूल के कारण सामान भी खराब हो रहा है।


जल्द अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का दावा

हाईवे के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम सिंह से इस संबंध में बात की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, पुलिस का कहना है कि कार्यदायी संस्था को जाम न लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

फोटो - 03 कालपी में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

फोटो - 03 कालपी में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed