फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is no vacancy for the post of Prime Minister; the Chief Minister's post will not be vacant until 2047: Maurya.

प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी नहीं, मुख्यमंत्री पद 2047 तक खाली नहीं : मौर्य

Thu, 15 Oct 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is no vacancy for the post of Prime Minister; the Chief Minister's post will not be vacant until 2047: Maurya.
फोटो -21 प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
उरई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर परिवारवाद और अहंकार की राजनीति करते हैं। देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और प्रदेश में मुख्यमंत्री पद भी 2047 तक खाली नहीं होगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए केशव मौर्य ने कहा कि विपक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि आगामी स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के उन्हें स्टूल मंत्री कहने संबंधी सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह अपमान का जवाब उनकी भाषा में नहीं देंगे। आरएसएस के संस्कारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गाली का जवाब गाली से नहीं दिया जाएगा। जनता साइकिल पंचर करके कमल खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सपा और कांग्रेस को परिवार के इशारे पर चलने वाली पार्टियां बताते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों का फैसला संगठन और संसदीय बोर्ड की प्रक्रिया के तहत होता है।

हर ग्राम पंचायत में बनेगा कम्युनिटी हॉल, गांवों में खुलेंगे लघु उद्योग

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी मसाला उत्पादन, युवाओं को उद्यमी योजना से जोड़ने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। गांवों में रोजगार बढ़ाने और ग्रामीण परिवारों की आमदनी में इजाफा करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम्युनिटी हॉल बनाने और स्वयं सहायता समूहों के जरिए लघु उद्योग विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने विकसित भारत जी राम जी के तहत रोजगार सृजन की समीक्षा करते हुए श्रमिकों को मांग के अनुसार लगातार काम उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कच्चे रास्तों से जुड़े सार्वजनिक स्थलों को पक्के मार्गों से जोड़ने और हर ग्राम पंचायत में कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

केशव मौर्य ने टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट के आसपास लघु एवं कुटीर उद्योग विकसित करने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से मसाला उत्पादन शुरू कराने की संभावनाएं तलाशने को कहा। प्लांट में आपूर्ति होने वाली अन्य सामग्री के उत्पादन से जुड़े स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में सीडीओ केके सिंह, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ निशांत पांडेय और सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो -21 प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

फोटो -21 प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

फोटो -21 प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

फोटो -21 प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed