{"_id":"69a71253fcb2020f7301efd5","slug":"12-days-before-marriage-girl-commits-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-141185-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी से 12 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी से 12 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन
फोटो - 07 मृतका नेहा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच (उरई)। पिता की मौत के छह दिन और अपनी शादी से महज 12 दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरा परिवार ही नहीं बल्कि मोहल्ले में भी मातम पसर गया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें पिता के इलाज को लेकर पारिवारिक तनाव का जिक्र किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर निवासी नेहा प्रजापति (24) ने सोमवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर किचन के गेट की चौखट से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव लटका देखा तो खलबली मच गई। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की मानी जा रही है। वहीं परिजनों को इसकी जानकारी सुबह लगभग 9 बजे हुई। परिजनों ने बताया कि नेहा बीए पास थी और उसकी शादी 14 मार्च को होनी थी। उसकी बरात इटावा से आनी थी। बताया गया कि उसके पिता अवध बिहारी कैंसर से पीड़ित थे। पैसों के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो सका, जिसके चलते 25 फरवरी को उनका निधन हो गया था।
अभी पिता की त्रयोदशी भी नहीं हुई थी। बताया कि नेहा चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बड़ी बहनें मीनू और रोली की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन रक्षा है। बताया गया कि पिता के हिस्से में करीब चार बीघा जमीन थी। नेहा पिता के इलाज के लिए जमीन बेचने पर जोर दे रही थी, लेकिन इस बात को लेकर दूसरे नंबर बहन उसका विरोध कर रहा था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी इसी मानसिक तनाव का जिक्र है। इसमें नेहा ने घर में रखे पैसे और चाबियों का भी जिक्र किया है। पिता की मौत के बाद नेहा गहरे सदमे में चली गई थी।
सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि नेहा के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
मुझे माफ करना… अंकित की शादी छोटी बहन से कर लेना
सुसाइड नोट में छलका नेहा का दर्द
कोंच। शादी से 12 दिन पहले आत्महत्या करने वाली नेहा प्रजापति के सुसाइड नोट में गहरे तनाव और पारिवारिक पीड़ा की कसक सामने आई है। पुलिस को नेहा की जेब से मिला यह सुसाइड नोट कई सवाल खड़े करता है। नोट में नेहा ने न केवल पिता के इलाज को लेकर अफसोस जताया है, बल्कि घर के पैसों का हिसाब-किताब और परिवार के भविष्य को लेकर भी बातें लिखी हैं।
नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा है मुझे माफ करना। घर में रखे पैसे और मेरी पासबुक में पड़े पैसों से मेरी छोटी बहन की शादी अंकित से कर देना। इसके साथ ही उसने यह भी जिक्र किया है कि यदि उसके पिता का सही समय और ठीक ढंग से इलाज हो गया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। यह पंक्तियां पिता की मौत को लेकर उसके मन में बसे गहरे अपराध बोध और टूटन को साफ तौर पर दर्शाती हैं।
सुसाइड नोट में बहनों के बीच चल रहे विवाद का भी उल्लेख है। साथ ही नेहा ने किसी व्यक्ति से ढाई लाख रुपये लिए जाने की बात भी लिखी है, जिसे लेकर पुलिस अब तथ्यों की जांच कर रही है। नोट से यह भी स्पष्ट होता है कि पिता के इलाज, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह ने नेहा को मानसिक रूप से बुरी तरह झकझोर दिया था। गौरतलब है कि यह दुखद घटना कस्बे के कोंच क्षेत्र की है, जहां शादी से कुछ दिन पहले और पिता की मौत के तुरंत बाद नेहा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Trending Videos