सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sunil Gupta's family from Kadaura is stuck in Dubai amid the war.

Jalaun News: युद्ध के बीच दुबई में फंसा कदौरा के सुनील गुप्ता का परिवार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gupta's family from Kadaura is stuck in Dubai amid the war.
फोटो - 01 सुनील गुप्ता का परिवार फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से कदौरा नगर के मुहल्ला पुराना बाजार निवासी सुनील गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुबई में फंस गए हैं। फ्लाइट रद्द होने के कारण वे तय समय पर भारत नहीं लौट पा रहे हैं, जिससे परिवार और परिजन चिंतित हैं।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार सुनील गुप्ता अपनी पत्नी कंचन, पुत्री संस्कृति और पुत्र दार्गी के साथ 25 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। उनका 1 मार्च का वापसी टिकट था, लेकिन अचानक हालात बिगड़ने के चलते उड़ानें निरस्त कर दी गईं। दूरभाष पर हुई बातचीत में सुनील ने बताया कि परिवार पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उड़ानें रद्द होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालात सामान्य होने के बाद ही स्वदेश लौटना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के रूट बदले हैं या सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। इसका असर बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों पर भी पड़ा है, जो विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं।

सुनील गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के राजकीय मुमताज इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। इसके बाद रोजगार के सिलसिले में वे नोएडा चले गए, जहां उन्होंने ‘इलीट होम डेकॉर’ नाम से एक्सपोर्ट कंपनी स्थापित की। इस बार वे दुबई व्यावसायिक कार्य के साथ परिवार को घुमाने भी ले गए थे।

उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा होगा जब वे होली का त्योहार अपने नगर और परिजनों के बीच नहीं मना पाएंगे। उधर, कदौरा स्थित उनके घर पर बुजुर्ग मां सावित्री अकेली हैं। उन्होंने बताया कि घर में इस बार होली की रौनक फीकी है, हालांकि रोज फोन पर बातचीत हो जाती है, जिससे यह संतोष है कि बेटा और उसका परिवार सुरक्षित हैं।

परिजन हालात सामान्य होने और फ्लाइट सेवाएं बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed