सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger's purse stolen in general coach of Sitapur Express

Jalaun News: सीतापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री का पर्स चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Passenger's purse stolen in general coach of Sitapur Express
विज्ञापन
उरई। सीतापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का पर्स चोरी हो गया।
Trending Videos

मंगलवार सुबह 11:13 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, जहां पहले से मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने कोच में पहुंचकर यात्री से पूछताछ की। यात्री विनय कुमार ने बताया कि वह मुंबई से कानपुर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे जब ट्रेन झांसी से पहले बबीना रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी किसी ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और दो हजार रुपये थे। विनय के अनुसार वह मुंबई में धारावाहिकों की शूटिंग करते हैं और कानपुर के रामादेवी क्षेत्र के पास सनिगवां में रहते हैं। होली के चलते जल्द घर पहुंचने की वजह से वह आरक्षण नहीं करा पाए थे। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि घटना उनके क्षेत्राधिकार में नहीं हुई है। यात्री ने कानपुर जीआरपी में तहरीर देने की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed