{"_id":"69a490141c2c4314f60b00bb","slug":"a-soldier-on-duty-died-after-his-condition-deteriorated-orai-news-c-224-1-ori1005-141105-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हालत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हालत बिगड़ गई। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह न्यामतपुर के निवासी थे और हमीरपुर फायर स्टेशन में सेवाएं दे रहे थे।
थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी हरनारायण यादव हमीरपुर जिले के मौदहा में फायर स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनकी मौत से पत्नी चुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो थाना प्रभारी पीके सिंह मौके पर पहुंचे और सिपाही को अंतिम सलामी दी। (संवाद)
Trending Videos