सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A spark from a power line reduced five acres of wheat crop to ashes

Jalaun News: बिजली लाइन से निकली चिंगारी, पांच एकड़ गेहूं की फसल राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A spark from a power line reduced five acres of wheat crop to ashes
विज्ञापन
उरई। एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी किसान नाथूराम के खेत में बृहस्पतिवार को यह हादसा हुआ। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिसने पांच एकड़ में सूखी खड़ी फसल को चपेट में ले लिया।
Trending Videos

सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही किसान नाथूराम के पुत्र भरत लाल मौके पर पहुंचे। खेत में जली हुई गेहूं की बालियां देखकर वह खुद को संभाल नहीं सके और बिलख-बिलख कर रो पड़े। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और दमकल के देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत लाल ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने और दमकल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed