सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A stressed youth committed suicide by jumping in front of a train.

Jalaun News: तनाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A stressed youth committed suicide by jumping in front of a train.
विज्ञापन
कालपी। तनाव में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने पर वह तनाव में था।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी शिवम यादव (25) शनिवार की रात घर से निकल आया और उसने गांव के पास से ही निकली रेल लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह रात में फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया था। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटा तो उसके घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला था। बताया कि शिवम ट्रक चालक था और उसकी शादी एक वर्ष पहले नूरपुर गांव निवासी काजल से हुई थी लेकिन काजल मायके में थी, इससे वह परेशान था। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed