सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman who went to pay her electricity bill accused the SDO of misbehaviour.

Jalaun News: बिजली बिल जमा करने गई महिला ने एसडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A woman who went to pay her electricity bill accused the SDO of misbehaviour.
विज्ञापन
कोंच। चंदकुआं स्थित बिजली निगम कार्यालय में बिजली बिल जमा करने गई एक महिला ने बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


कस्बे के तिलक नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बिजली का बिल जमा करने बिजली कार्यालय गई थी। इसी दौरान कार्यालय में मौजूद एसडीओ ने उसे अपने कक्ष में बुलाया। महिला का आरोप है कि वह स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी लेने लगी तो एसडीओ नाराज हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि एसडीओ ने उसके साथ अभद्रता कर दी। घटना के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला स्मार्ट मीटर हटाने की जिद कर रही थी। उसे बताया कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस पर वह गलत बोलने लगी। वहीं, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। महिला स्मार्ट मीटर हटवाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed