{"_id":"6a061976968cf08453056614","slug":"bike-riders-father-killed-son-injured-in-car-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-144245-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम रिनिया निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पिता के ऑपरेशन के लिए रुपये लेकर दिल्ली जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के रिनियां गांव निवासी राकेश द्विवेदी (45) गांव में खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पिता सुरेश द्विवेदी का दिल्ली में इलाज चल रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे राकेश को बाइक से जालौन तक छोड़ने उनका 20 वर्षीय भतीजा आयुष और 18 वर्षीय पुत्र अर्पित द्विवेदी जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक जालौन-औरैया चौराहे पर चुंगी नंबर तीन के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लाल रंग की ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राकेश और उनके पुत्र अर्पित को कानपुर रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। अर्पित की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रिनिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश बेहद मिलनसार और मेहनती किसान थे। परिवार में पत्नी सृष्टि द्विवेदी, पिता सुरेश द्विवेदी, मां उषा देवी, घायल पुत्र अर्पित तथा तीन पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने जालौन कोतवाली में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos