सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man, hurt by family feud, hanged himself to death.

Jalaun News: पारिवारिक कलह से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man, hurt by family feud, hanged himself to death.
फोटो - 01 ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिस कर्मीं। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी दो दिन पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

थाना क्षेत्र के खड़गुई पुरवा निवासी शिवकुमार (42) का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि शिवकुमार शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। विवाद के बाद उसकी पत्नी 14 जून को अपने मायके चली गई थी।
बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने और घरेलू तनाव से परेशान शिवकुमार ने घर में सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने शव लटका देखा तो भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed