सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was assaulted after leaving his farm, and in a fit of rage, he committed suicide by jumping into a well.

Jalaun News: खेत से निकलने पर युवक के साथ मारपीट, क्षुब्ध होकर कुएं में कूदकर जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was assaulted after leaving his farm, and in a fit of rage, he committed suicide by jumping into a well.
फोटो - 32 मृतक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
एट। खेत से निकलने पर युवक की गांव के ही लोगों ने दो बार पिटाई कर दी। क्षुब्ध होकर युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उसको बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रिंकू बरार का पुत्र प्रदीप कुमार (23) ने बुधवार की दोपहर कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक की मूंग की फसल से वह निकल गया था। आरोप है कि इसी को लेकर खेत मालिक व उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने इसका विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट करने वाले के घर पर शिकायत कर प्रदीप लौट रहा था तो इन लोगों दोबारा पीटा। इसी से आहत युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू बरार की बेटी रंजना की शादी 26 अप्रैल को है। इसी को लेकर रिंकू अपनी पत्नी के साथ कार्ड देने ओरछा गए थे। घर पर कोई नहीं था। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed