{"_id":"69dcee9cceb2648790092ea8","slug":"video-jalaun-power-outage-lasts-20-hours-angry-residents-stage-roadblock-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: 20 घंटे गुल रही बिजली, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: 20 घंटे गुल रही बिजली, नाराज लोगों ने लगाया जाम
उरई के चुर्खी रोड स्थित ओडीए कार्यालय के पास पोल गिरने से इलाके की बिजली 20 घंटे तक ठप रही। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली निगम की ओर से कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में कोतवाल ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
शहर के चुर्खी रोड पर शनिवार को अचानक बिजली का पोल गिरने से पूरे मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने रात में ही बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार सुबह तक भी बिजली बहाल न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। पेयजल संकट गहराने लगा और गर्मी के चलते हालात और बिगड़ गए। दोपहर तक जब सप्लाई चालू नहीं हुई तो आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने उरई-चुर्खी मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल आनंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया और विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
अधिकारियों के जल्द सप्लाई बहाल कराने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की गई। यहां तक कि संबंधित जेई को फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। इससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। कोतवाल ने बताया कि जाम को खुलवा दिया गया था। स्थिति सामान्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।