सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man was burned when his hut caught fire; he has been admitted to the hospital.

Jalaun News: झोपड़ी में आग लगने से युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was burned when his hut caught fire; he has been admitted to the hospital.
विज्ञापन
रामपुरा। नगर पंचायत ऊमरी में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना 18 जनवरी की रात की है।
Trending Videos


रामपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा ऊमरी निवासी छेदा लाल दोहरे की झोपड़ी में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में मौजूद उनका पुत्र निर्भय उर्फ लल्ला दोहरे आग की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर ऊमरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भरत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed