सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Muslims should lead exemplary lives by being virtuous: Peer Syed

मुसलमान नेक बनकर मिसाली जिंदगी गुजारें: पीर सैय्यद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Muslims should lead exemplary lives by being virtuous: Peer Syed
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला प्रेमनगर स्थित सैय्यद शफे शाह बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। रविवार की सुबह कुल शरीफ का आगाज मौलाना अख्तर रजा सुल्तानी ने तिलावते कुरान से किया। मुख्य अतिथि पीर सैय्यद सईद मियां रिफाकती ने तकरीर के जरिए लोगों को नेक बनने के साथ ही रसूल पाक की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुसलमान नेक और सच्चे बनकर इंसानियत की खिदमत करें। मुफ़्ती अशफाक अहमद बरकाती कालपी ने नमाज की पाबंदी करने पर जोर दिया। महफिल में शायर अकील सिद्दीकी, शायर अखलाक रिफाकती ने नात व मनकबत पेश की। सलाम-ए-मुस्तफा के बाद सैय्यद अनस हाकमी ने मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ की। इससे पहले शनिवार की रात हुजूर अमीने शरियत कॉन्फ्रेंस पीर सैय्यद सईद मियां की सदारत में आयोजित की गई। इस दौरान खतीबे बुंदेलखंड मुफ़्ती अशफाक बरकाती ने शबे बरात की फजीलत बयान करते हुए कहा कि शाबान महीने की 14 तारीख (तीन फरवरी) की रात शब-ए-बारात के नाम से मशहूर हैं। इसके मायने हैं गुनाहों से निजात की रात, इस रात को सूरज डूबने के बाद से ही अल्लाह की रहमत दुनिया पर होने लगती है जिसका सिलसिला सूर्योदय तक रहता है। अध्यक्ष इरफ़ान रफाकती ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नावेद खां, इसरार खान, बब्लू खान, अफजल खान, फैजान खान, शहजान खान, जीशान खान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed