सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A 400 KVA capacity transformer was installed at the district hospital.

Jalaun News: जिला अस्पताल में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A 400 KVA capacity transformer was installed at the district hospital.
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में गर्मियों के दौरान होने वाली बिजली लोड की समस्या से इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने काफी पहले ही बिजली निगम को बजट उपलब्ध करा दिया था, लेकिन ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न होने के कारण यह कार्य लंबे समय से लंबित चल रहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने इसके लिए कई बार पत्राचार किया था। ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान बिजली निगम के एक्सईएन जितेंद्र नाथ, एसडीओ ऋषभ राजपूत और जेई मुकुल वर्मा की मौजूदगी में कर्मचारियों ने तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांसफार्मर को चालू किया। अधिकारियों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से अस्पताल में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed