सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Follow education and the thoughts of great men: Rama RP Niranjan

शिक्षा और महापुरुषों के विचारों पर चलें: रमा आरपी निरंजन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Follow education and the thoughts of great men: Rama RP Niranjan
विज्ञापन
उरई। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह रविवार को रविदास विकास संस्थान में मनाई गई। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षा के बिना और तथागत बुद्ध की शिक्षाओं के अनुसरण के बिना महान नहीं बन सकता। उन्होंने संत रविदास जी के समता और मानवता के संदेशों को अपनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि दूसरों को दोष देने के बजाय हमें अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, तभी समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। मुख्य अतिथि एमएलसी रमा आरपी निरंजन व अन्य अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबान सिंह ने की। संचालन रामसनेही व अशोक कुमार ने किया। माया बहुजन जागृति संस्था की गायिका माया गौतम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। संस्था के पूर्व जिलाध्यक्ष मानिकचंद बाबू, रामशरण जाटव, डॉ बाबू रामाधीन, केपी सिंह, आरपी सिंह आदि ने विचार रखे। इस दौरान शालिनी बौद्ध,डॉ रेखा सिंह, अचला सिंह,सरोज, रंजना आदि रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed