{"_id":"696e8248562af9d4f40554ca","slug":"admissions-to-schools-under-rte-will-take-place-in-three-phases-orai-news-c-224-1-ori1005-139383-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आरटीई के तहत तीन चरणों में होंगे स्कूलों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आरटीई के तहत तीन चरणों में होंगे स्कूलों में प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश के लिए बहुप्रतीक्षित समयसारिणी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। वर्तमान में 628 विद्यालयों की मैपिंग है।
पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया दो से 16 फरवरी तक चलेगी। इसी अवधि में बीएसए कार्यालय द्वारा आवेदनों का सत्यापन एवं लॉक करने की प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी। पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। 20 फरवरी को चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची जारी की जाएगी।
दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा। इस दौरान भी ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन एवं लॉक की प्रक्रिया बीएसए स्तर से की जाएगी। दूसरे चरण की लॉटरी 9 मार्च को होगी तथा 11 मार्च को चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। तीसरा चरण 12 मार्च से 25 मार्च तक संचालित होगा। इस चरण में भी आवेदनों का सत्यापन और लॉकिंग का कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण की लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी तथा 29 मार्च को बीएसए द्वारा विद्यालय आवंटन के सापेक्ष सीटों पर प्रवेश के आदेश जारी किए जाएंगे।
बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले के सभी गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं (पूर्व प्राथमिक एवं कक्षा एक) की कुल सीटों की 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित की जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों की मैपिंग कराई जा रही है।
इसमें वर्तमान में जिले के 628 निजी विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos