सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After an argument with her husband, a married woman hanged herself to death.

Jalaun News: पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
After an argument with her husband, a married woman hanged herself to death.
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में मंगलवार को पति से मामूली कहासुनी के बाद 33 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
Trending Videos



ग्राम विरगुवां बुजुर्ग निवासी विजय अहिरवार की पत्नी अंजली (33) मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। बताया गया कि पति गांव में एक शादी समारोह में गया था, जबकि अन्य परिजन खेतों में मजदूरी करने चले गए थे। इसी दौरान अंजली ने टीन शेड के बांस में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे और कमरे में झांककर देखा तो अंजली को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ परमेश्वर प्रसाद एवं कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हुई थी। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed